देश-विदेश

Railway Update: 40 साल बाद बदला रेलवे का टिकट बुकिंग सिस्टम, अब पहले से तेज होगी रिजर्वेशन प्रक्रिया

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने और टिकट बुकिंग व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। रेलवे ने देश की 2,200 से अधिक ट्रेनों को अपग्रेडेड पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) में शामिल कर लिया है। करीब 40 साल पुराने रिजर्वेशन सिस्टम को आधुनिक तकनीक से बदलने की प्रक्रिया अगस्त में शुरू की गई थी, जो अब तेजी से आगे बढ़ रही है।

नए सिस्टम के लागू होने से टिकट बुकिंग, कैंसिलेशन और रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने की प्रक्रिया पहले से अधिक आसान और व्यवस्थित हो सकेगी। यात्रियों को अलग-अलग ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता और अन्य जानकारियां एक ही आधुनिक प्लेटफॉर्म पर मिल सकेंगी। इसके अलावा, सर्वर की क्षमता और गति बेहतर होने से व्यस्त समय में टिकट बुकिंग के दौरान आने वाली तकनीकी परेशानियां भी कम होने की उम्मीद है।

नरैया तालाब छठ घाट में व्रतियों ने सूर्य देव की प्रत्युषा किरण के बाद उषा किरण को दिया अर्घ्य

हालांकि, नए रिजर्वेशन सिस्टम में ट्रेनों को शामिल करने का मतलब यह नहीं है कि उनमें सीटों की संख्या बढ़ जाएगी। कंफर्म टिकट मिलना ट्रेन की क्षमता, यात्रियों की मांग, उपलब्ध कोटे और बर्थ की संख्या पर ही निर्भर करेगा। इस अपग्रेड का मुख्य उद्देश्य रिजर्वेशन व्यवस्था को तेज और तकनीकी रूप से बेहतर बनाना है।

1986 में शुरू हुआ था रेलवे का PRS सिस्टम

भारतीय रेलवे ने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम की शुरुआत साल 1986 में की थी। पिछले चार दशकों में इसमें कई तकनीकी बदलाव किए गए हैं। वहीं, रेलवे की ऑनलाइन टिकट बुकिंग सेवा साल 2002 में शुरू हुई थी।

वर्तमान में ट्रेन टिकटों की कुल मांग का लगभग 89 प्रतिशत हिस्सा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से पूरा किया जा रहा है। यात्रियों की बढ़ती ऑनलाइन बुकिंग को देखते हुए IRCTC ने भी व्यस्त समय में वेबसाइट पर आने वाली तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए सिस्टम अपग्रेड करने की घोषणा की है।

क्या है पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS)?

पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम यानी PRS भारतीय रेलवे की कंप्यूटर आधारित व्यवस्था है। इसका इस्तेमाल ट्रेनों में आरक्षित टिकटों की बुकिंग और उनसे जुड़ी दूसरी प्रक्रियाओं को संचालित करने के लिए किया जाता है।

नक्सलवाद खत्म, बस्तर से हटेगी फोर्स! गृहमंत्री बोले- अब सुरक्षा बलों की जरूरत नहीं, 1000 जवान मणिपुर जाएंगे

इस सिस्टम के जरिए यात्री टिकट बुक करने, टिकट में बदलाव कराने और उसे रद्द करने जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा सीटों का आवंटन, वेटिंग लिस्ट, RAC स्टेटस, रिजर्वेशन चार्ट तैयार करना और यात्रियों को ट्रेन से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराना भी इसी व्यवस्था का हिस्सा है।

नए PRS सिस्टम से रेलवे की आरक्षण व्यवस्था को अधिक आधुनिक और सुचारु बनाने में मदद मिलेगी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper