विशेष

राममंदिर का प्रथम तल हुआ तैयार, नवंबर के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य

राममंदिर का प्रथम तल हुआ तैयार, नवंबर के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य

राममंदिर के प्रथम तल का काम पूरा हो चुका है। जबकि दूसरे तल का काम भी प्रारंभ हो चुका है। मंदिर को दिसंबर 2024 तक तैयार करने का लक्ष्य है। कार्य की गति बढ़ाने के लिए मजदूरों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। नवंबर के अंत तक मंदिर के दूसरे तल का काम भी पूरा करने का लक्ष्य है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राममंदिर के प्रथम तल व दूसरे तल का काम साथ-साथ चल रहा था। प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही राममंदिर के प्रथम तल की छत और फर्श बन गई थी। अब फिनिशिंग का काम भी पूरा हो गया है जबकि दूसरे तल के स्तंभों को जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है। प्रथम तल व भूतल के शेष 70 स्तंभों पर मूर्तियां उकेरने का काम भी तेज कर दिया गया है। मूर्ति कारीगरों की संख्या बढ़ाकर 60 कर दी गई है। अभी तक 40 कारीगर मूर्तियां उकेर रहे थे। दूसरी तरफ प्रथम तल पर राम दरबार की स्थापना के लिए महापीठ का निर्माण शुरू कर दिया गया है। महापीठ वह स्थान है जहां राम दरबार यानि राम, सीता, लक्ष्मण व हनुमान जी की मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। राममंदिर के ट्रस्टी डॉ़ अनिल मिश्र ने बताया कि परकोटा में बनने वाले छह मंदिर व सप्तमंडपम की डिजाइन राममंदिर के आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा तैयार कर रहे हैं।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका