व्यापार

शादी के सीजन में सोना-चांदी खरीदने वालों को राहत, सोना ₹3,000 और चांदी ₹4,400 हुई सस्ती, जानें 24, 22 और 18 कैरेट के ताजा रेट

नई दिल्ली। शादी के सीजन के बीच सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। घरेलू वायदा बाजार से लेकर सर्राफा बाजार तक दोनों कीमती धातुओं के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार को 10 ग्राम सोने की कीमत 3,200 रुपये यानी 2.38 प्रतिशत टूटकर 1,31,027 रुपये पर पहुंच गई। वहीं, चांदी का भाव 5,900 रुपये यानी 3.47 प्रतिशत गिरकर 1,63,818 रुपये प्रति किलो रह गया।

कीमती धातुओं की कीमतों में आई इस गिरावट के पीछे अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर सामने आ रहे संकेतों को प्रमुख वजह माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेडरल रिजर्व दिसंबर की बैठक में ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। आगे भी दरें बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी से बॉन्ड मार्केट में तेजी और सोने-चांदी जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों पर दबाव पड़ने की आशंका है। इसी वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों धातुओं की कीमतों में कमजोरी देखने को मिल रही है।

CG Cabinet Decisions: छत्तीसगढ़ कैबिनेट के 4 बड़े फैसले, नल-जल नियमों में बदलाव से लेकर अबूझमाड़ के कॉलेज को अनुदान तक

24, 22 और 18 कैरेट सोने के नए भाव

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, सोने की विभिन्न शुद्धता वाली श्रेणियों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

  • 24 कैरेट सोना: 3,000 रुपये घटकर 1,31,505 रुपये प्रति 10 ग्राम।
  • 22 कैरेट सोना: करीब 2,900 रुपये गिरकर 1,20,459 रुपये प्रति 10 ग्राम।
  • 18 कैरेट सोना: 98,629 रुपये प्रति 10 ग्राम।
  • चांदी: 4,400 रुपये सस्ती होकर 1,64,506 रुपये प्रति किलो।

रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोने-चांदी के भाव

सोना और चांदी दोनों ही अपनी रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आ चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी में सोने की कीमत 1.93 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी, जो अब घटकर करीब 1.31 लाख रुपये रह गई है। इस तरह सोना अपने रिकॉर्ड स्तर से लगभग 62 हजार रुपये सस्ता हो चुका है।

इसी तरह चांदी का रिकॉर्ड भाव 4.20 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंचा था, जबकि अब इसकी कीमत करीब 1.63 लाख रुपये रह गई है। यानी चांदी अपने उच्चतम स्तर से लगभग 2.57 लाख रुपये नीचे आ चुकी है।

धोनी के IPL रिटायरमेंट पर रोहित शर्मा का भावुक संदेश, बोले- आपके साथ कई यादें बनाना शानदार रहा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की चमक फीकी

वैश्विक बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 2.15 प्रतिशत टूटकर 3,780.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत में 3.15 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 45.865 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई।

इस गिरावट के बाद सोना-चांदी खरीदने वालों की बाजार पर नजर बनी हुई है। हालांकि, कीमतों में आगे की दिशा अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसलों और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों पर निर्भर करेगी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper