छत्तीसगढ़

द्वितीय क्षेत्रीय स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) की बैठक में रेल कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों पर हुई विस्तृत चर्चा

स्वास्थ्य सुविधाओं एवं टिकटिंग स्टाफ की कार्य संबंधी व्यावहारिक समस्याओं सहित कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा।

बिलासपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय, बिलासपुर में आज दिनांक 18 नवंबर 2026 को द्वितीय क्षेत्रीय स्थायी वार्ता तंत्र (पीएनएम) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी श्रीमती दर्शनीता बी. अहलूवालिया सहित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सभी विभागाध्यक्षों एवं वरिष्ठ अधिकारियों तथा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मेन्स कांग्रेस यूनियन के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

PMMVY Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे 5,000 रुपये, दूसरी संतान बेटी होने पर सरकार देगी 6,000 रुपये, जानें आवेदन का तरीका

बैठक में रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों, समस्याओं एवं मांगों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। यूनियन पदाधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के हितों से संबंधित विषयों को प्रमुखता से उठाते हुए उनके समाधान एवं सुविधाओं के विस्तार की मांग रखी गई।

बैठक के दौरान कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए बेहतर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता तथा टिकटिंग स्टाफ को कार्य निष्पादन के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के समाधान के संबंध में विशेष रूप से सार्थक चर्चा हुई।

बैठक में रेलवे मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने यूनियन पदाधिकारियों द्वारा प्रस्तुत विषयों पर गंभीरतापूर्वक चर्चा करते हुए कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण एवं आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के लिए उचित पहल करने के संबंध में विचार-विमर्श किया।

CG Board Exam 2027: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने जारी की 10वीं-12वीं परीक्षा की समय-सारणी, इस तारीख से शुरू होंगे एग्जाम

इस बैठक के माध्यम से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन एवं यूनियन के बीच कर्मचारियों से जुड़े विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। बैठक में कर्मचारी कल्याण, बेहतर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं तथा कार्य के दौरान कर्मचारियों को होने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों के समाधान की दिशा में सकारात्मक चर्चा की गई।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper