मध्यप्रदेश

PM स्वनिधि योजना में मध्य प्रदेश ने रचा इतिहास, देशभर में बना नंबर-1 राज्य; इंदौर भी टॉप पर

भोपाल। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के क्रियान्वयन में मध्य प्रदेश ने देशभर में पहला स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। योजना के तहत प्रदेश के 10.87 लाख से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को लाभ मिल चुका है। वहीं, अब तक 17.22 लाख ऋण प्रकरणों के माध्यम से हितग्राहियों को कुल 2,827 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री का आज रहेगा व्यस्त दौरा, रायपुर में उद्योग संवाद तो बलौदाबाजार में करेंगे विकास कार्यों की सौगात

मध्य प्रदेश की इस उपलब्धि के लिए केंद्र सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा 20 नवंबर को नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में ‘स्वनिधि सम्मान पुरस्कार 2026’ समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें मध्य प्रदेश के साथ इंदौर, सारणी और बालाघाट नगरीय निकायों को भी सम्मान मिलेगा।

ऋण वितरण में इंदौर देश में पहले नंबर पर

पीएम स्वनिधि योजना के तहत ऋण वितरण के मामले में मध्य प्रदेश के कई शहरों ने राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है। इंदौर ने 2,02,407 ऋण वितरित कर देश में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, उज्जैन 59,538 ऋण वितरण के साथ तीसरे और भोपाल 1,39,262 ऋण वितरित कर चौथे स्थान पर रहा है।

स्ट्रीट वेंडर्स को मिल रही आर्थिक मदद

पीएम स्वनिधि योजना के जरिए स्ट्रीट वेंडर्स को ब्याज मुक्त ऋण की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा हितग्राहियों को 30 हजार रुपये की लिमिट वाला यूपीआई लिंक्ड क्रेडिट कार्ड भी उपलब्ध कराया जा रहा है। योजना में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 40 प्रतिशत महिला हितग्राहियों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अकवान’ का असर, 20-21 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले का मौसम

7.61 लाख से अधिक वेंडर्स डिजिटल लेनदेन से जुड़े

डिजिटल इंडिया अभियान के तहत मध्य प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को डिजिटल भुगतान के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश के 7.61 लाख से अधिक रेहड़ी-पटरी संचालक डिजिटल लेनदेन अपना चुके हैं। इससे छोटे कारोबारियों को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने और उनके कारोबार को बढ़ावा देने में मदद मिल रही है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper