छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के तबादले की नई सूची जारी, शिक्षक और प्रधान पाठकों की बदली पदस्थापना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षकों के स्थानांतरण का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों और प्रधान पाठकों की नई तबादला सूची जारी कर दी है। इसमें प्रदेश के अलग-अलग जिलों के सरकारी स्कूलों में पदस्थ कर्मचारियों के नाम शामिल हैं।
विद्यालयों का निजीकरण नहीं, भवन और भूमि का शत-प्रतिशत स्वामित्व शासन के पास रहेगा
स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से महानदी भवन से जारी आदेश में संबंधित शिक्षकों और प्रधान पाठकों की वर्तमान पदस्थापना के साथ उनके नए कार्यस्थल की जानकारी दी गई है। आदेश के मुताबिक, प्रदेश के विभिन्न जिलों में कार्यरत कर्मचारियों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है।
नई तबादला सूची जारी होने के बाद इसमें शामिल शिक्षकों और प्रधान पाठकों को नवीन पदस्थापना पर कार्यभार संभालना होगा। लंबे समय से स्थानांतरण का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए विभाग का यह आदेश अहम माना जा रहा है।

