किंग खान का इंटरनेशनल जलवा! दुनिया के महानतम 100 फिल्म सितारों में शामिल हुए शाहरुख, जानें रैंकिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड के सुपरस्टार शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन किया है। अपनी शानदार अदाकारी और दमदार फिल्मों के दम पर दुनिया भर में पहचान बनाने वाले किंग खान को अब ‘ऑल टाइम के 100 महानतम फिल्म सितारों’ की सूची में जगह मिली है। खास बात यह है कि इस प्रतिष्ठित सूची में शामिल होने वाले वह इकलौते भारतीय अभिनेता हैं।
मंदसौर में CM मोहन यादव ने की मां चंबल की आरती, कैबिनेट के साथ की पूजा-अर्चना
मशहूर अमेरिकी एंटरटेनमेंट मैगजीन ‘वैरायटी’ ने 18 नवंबर 2026 को ‘100 ग्रेटेस्ट मूवी स्टार्स ऑफ ऑल टाइम’ की सूची जारी की है। इसमें शाह रुख खान को 92वां स्थान दिया गया है। इस उपलब्धि से उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर है।
सिनेमा के दिग्गज के रूप में मिली पहचान
मैगजीन ने शाह रुख खान को बॉलीवुड सिनेमा का दिग्गज बताते हुए उनकी अदाकारी की जमकर तारीफ की है। उनके अभिनय में ड्रामा, बेबाक अंदाज और हास्य की समझ को उनकी सबसे बड़ी खूबियों में शामिल किया गया है। यही विशेषताएं उन्हें अलग-अलग दौर में दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाए रखने में अहम रही हैं।
उनकी फिल्मों का जिक्र करते हुए ‘बाजीगर’ और ‘डर’ को उनके करियर की अहम फिल्में बताया गया है। वहीं, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ और ‘देवदास’ जैसी फिल्मों ने उन्हें रोमांटिक हीरो के रूप में खास पहचान दिलाई।
दुनिया के दिग्गज सितारों में शामिल हुए SRK
भारत में प्रशंसक शाह रुख खान को प्यार से ‘किंग खान’ कहते हैं। अंतरराष्ट्रीय सिनेमा में भी उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें दुनिया के महानतम फिल्म सितारों की सूची में जगह मिली है।
इस सूची में शाह रुख खान के अलावा मर्लिन मोनरो, हम्फ्री बोगार्ट, चार्ली चैपलिन, जैक निकोलसन, कैथरीन हेपबर्न, सिडनी पोइटियर, मार्लन ब्रैंडो, टॉम क्रूज, तोशिरो मिफुने और बारबरा स्ट्रीसैंड जैसे दिग्गज कलाकारों के नाम शामिल हैं।
राष्ट्रपति भवन में चमकी छत्तीसगढ़ की कला, समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को मिला राष्ट्रीय सम्मान
फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे शाहरुख
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाह रुख खान जल्द ही अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ में दिखाई देंगे। यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में उनके साथ सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी सहित कई कलाकार नजर आएंगे।

