छत्तीसगढ़

चक्रवात अकवान से फसल नुकसान पर CM साय का भरोसा, बोले- किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं, सर्वे के बाद मिलेगा मुआवजा

रायपुर। चक्रवाती तूफान अकवान का असर छत्तीसगढ़ में दिखाई देने लगा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से बारिश हो रही है। लगातार बारिश के चलते खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों को राहत का भरोसा दिलाया है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। फसलों को नुकसान होने पर राज्य सरकार प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा देगी।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि चक्रवात के संभावित प्रभाव और फसल क्षति का आकलन करने के लिए सभी जिलों के कलेक्टरों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। जिन क्षेत्रों में तूफान के कारण फसलों को नुकसान पहुंचने की जानकारी मिलेगी, वहां सर्वे कराया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित किसानों को फसल बीमा और मुआवजे के निर्धारित प्रावधानों के तहत आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती

सीएम साय ने कहा कि इससे पहले भी चक्रवात के कारण प्रदेश में किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा था। उस समय भी सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन कराया था और किसानों को नियमानुसार सहायता दी गई थी। इस बार भी सरकार पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि फसल नुकसान की स्थिति में प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के लिए सरकार हरसंभव कदम उठाएगी। उनके इस आश्वासन से बारिश और चक्रवात के असर को लेकर चिंतित किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper