छत्तीसगढ़

गीला और सूखा कचरा अलग लेने निगम ने जोर

गीला और सूखा कचरा अलग लेने निगम ने जोर

रायपुर । रायपुर नगर निगम के कमिश्नर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर निगम के सभी 10 जोनों के द्वारा गीला और सूखा कचरा अलग – अलग लेने पर जोर दिया जा रहा है। सभी जोनों के स्वास्थ्य अधिकारी स्वच्छता दीदियों के साथ घूमकर कचरा अलग – अलग देने हेतु नागरिकों को जागरूक कर रहे हैं।
निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणिग्रही ने आज सुबह गुढ़ियारी के जनता कालोनी क्षेत्र में घर – घर जाकर गीला और सूखा कचरा अलग – अलग लेने के कार्य का अवलोकन किया। इस क्षेत्र में करीब 75 फीसदी नागरिक कचरे को अलग – अलग कर दे रहे हैं। यहां जोन स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिया गया कि स्वच्छता दीदियों के माध्यम से सभी नागरिकों को जागरूक कर कचरा अलग कर देने हेतु जागरूक कर 100 फीसदी कचरा अलग लेने हेतु जागरूक किया जाए। डॉ पाणिग्रही ने अशोक नगर और शिवानंद नगर में चल रहे सफाई कार्यों का अवलोकन किया। सभी जगह सफाई कर्मचारियों की गिनती की करवाई जहां कर्मचारियों की उपस्थित सन्तोष जनक पाई गई।
दो दिन पहले निगम कमिश्नर श्री मिश्रा ने भी जोन क्रमांक 1 में कचरा संग्रहण कार्य का अवलोकन किये थे। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि गीला और सूखा कचरा सेकेंडरी कलेक्शन पाइट तक अलग – अलग होकर ही पहुंचे। जिसकी निगरानी लगातार की जाएगी। इस कार्य के लिएमुख्यालय में पदस्थ दो जेडएचओ को 5 – 5 जोन का कार्य दिया गया है।

Join Us

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
नगालैंड यात्रा का दिल — कोहिमा में पाएँ अनूठे अनुभव प्यार का बंधन बने और गहरा, नया मंगलसूत्र लेकर आओ सवेरा शहर की सड़कों का नया स्टाइल आइकन Suzuki Fronx 5G की स्पीड, 108MP की क्लियरिटी Redmi का ये दमदार फ़ोन