अन्यछत्तीसगढ़

CM विष्णुदेव साय ने भिलाई में किया रेंज साइबर क्राइम थाने का लोकार्पण, साइबर अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में साइबर अपराधों पर लगाम लगाने और नशे के खिलाफ मुहिम को मजबूत करने के लिए दुर्ग पुलिस को बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को भिलाई के सेक्टर-6 में महिला थाना के समीप करीब 35 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित रेंज साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने रुआबांधा पुलिस चौकी का भी उद्घाटन किया। साथ ही दुर्ग पुलिस के ‘संकल्प अभियान–नशा मुक्ति’ का पोस्टर जारी कर अभियान की शुरुआत की।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री अरुण साव, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद विजय बघेल सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

अस्पताल बदलने पर नहीं जुटाने पड़ेंगे पुराने मेडिकल दस्तावेज, ABHA ID से एक जगह मिलेंगे इलाज के रिकॉर्ड; जानें बनाने का तरीका

दुर्ग, बालोद और बेमेतरा के साइबर अपराधों की होगी जांच

नवनिर्मित रेंज साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन दुर्ग रेंज के तीन जिलों दुर्ग, बालोद और बेमेतरा में दर्ज साइबर अपराधों पर कार्रवाई करेगा। यहां ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया से जुड़े अपराध और अन्य तकनीक आधारित अपराधों की शिकायतों की जांच की जाएगी।

इसके अलावा जटिल साइबर अपराधों की विवेचना और डिजिटल साक्ष्यों का वैज्ञानिक विश्लेषण भी किया जाएगा। नए थाने का उद्देश्य साइबर अपराध से पीड़ित लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराना और नागरिकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति जागरूक करना है।

लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने साइबर थाना भवन का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने विजिटर बुक में शुभकामना संदेश भी दर्ज किया।

रुआबांधा पुलिस चौकी का भी हुआ उद्घाटन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रुआबांधा पुलिस चौकी का भी उद्घाटन किया। नई चौकी शुरू होने से क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। साथ ही स्थानीय लोगों को पुलिस से जुड़ी सेवाएं प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी।

नशे के खिलाफ शुरू हुआ ‘संकल्प अभियान’

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने दुर्ग पुलिस के ‘संकल्प अभियान–नशा मुक्ति’ का पोस्टर जारी कर अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत नशे की समस्या से निपटने के लिए तीन स्तरों पर कार्ययोजना बनाई गई है।

अभियान में इन तीन बिंदुओं पर होगा काम

  1. जागरूकता एवं रोकथाम: गांवों, वार्डों, शिक्षण संस्थानों और परिवारों तक नशामुक्ति का संदेश पहुंचाया जाएगा।
  2. पुलिस कार्रवाई: मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
  3. उपचार एवं पुनर्वास: नशे की गिरफ्त में आए लोगों को उपचार और पुनर्वास की सुविधाओं से जोड़ा जाएगा।

अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

साइबर ठगी की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

दुर्ग पुलिस ने साइबर अपराध और नशे के अवैध कारोबार से जुड़ी जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

  • मानस हेल्पलाइन: 1933
  • एएनटीएफ दुर्ग हेल्पलाइन: 94791-5151
  • साइबर वित्तीय धोखाधड़ी: 1930

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपना ओटीपी, बैंक खाते से जुड़ी जानकारी या अन्य गोपनीय विवरण किसी के साथ साझा न करें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं।

इसके अलावा नशे के अवैध कारोबार की सूचना पुलिस को देने और नशे की समस्या से जूझ रहे लोगों को उपचार एवं पुनर्वास के लिए प्रेरित करने की अपील की गई है।

छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 6 से 17 दिसंबर तक कई ट्रेनें रद्द, एक्सप्रेस ट्रेनों पर भी असर

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद विजय बघेल, ललित चंद्राकर, राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रिकेश सेन, वैशाली नगर विधायक, संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर, दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य, जिला दंडाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग सहित वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper