WhatsApp का बड़ा अपडेट! अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, तय समय पर अपने आप होगा डिलीवर

WhatsApp Scheduled Messages Feature: वॉट्सऐप यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद कंपनी ने शेड्यूल मैसेज फीचर रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स किसी भी मैसेज को अपनी पसंद की तारीख और समय के अनुसार पहले से शेड्यूल कर सकेंगे। खास बात यह है कि तय समय पर मैसेज अपने आप सामने वाले व्यक्ति तक पहुंच जाएगा। इसके लिए यूजर को उस समय ऑनलाइन रहने की भी जरूरत नहीं होगी।
काशी में देव दीपावली की अद्भुत छटा, 86 घाटों पर जले 11 लाख दीप, रोशनी से जगमगाई गंगा
यह फीचर पर्सनल चैट के साथ-साथ ग्रुप चैट में भी काम करेगा। अब तक इस सुविधा के लिए कई लोग थर्ड-पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल करते थे, लेकिन नए अपडेट के बाद इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। फिलहाल कंपनी इसे चरणबद्ध तरीके से जारी कर रही है, इसलिए सभी यूजर्स तक पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है।
WhatsApp पर ऐसे काम करेगा शेड्यूल मैसेज फीचर
इस फीचर का इस्तेमाल करना काफी आसान होगा। यूजर्स को सबसे पहले अपनी पर्सनल या ग्रुप चैट खोलनी होगी। इसके बाद जिस व्यक्ति को मैसेज भेजना है, उसके लिए टेक्स्ट लिखना होगा या फोटो और वीडियो जैसी मीडिया फाइल अटैच करनी होगी।
इसके बाद सेंड बटन को कुछ देर तक दबाकर रखना होगा। ऐसा करने पर स्क्रीन पर तारीख और समय चुनने का विकल्प दिखाई देगा। अपनी पसंद का समय निर्धारित करते ही मैसेज शेड्यूल हो जाएगा और तय समय पर अपने आप भेज दिया जाएगा।
10 मिनट से लेकर दो सप्ताह तक कर सकेंगे शेड्यूल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूजर्स 10 मिनट से लेकर अगले दो सप्ताह तक के लिए मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे। इसमें टेक्स्ट मैसेज के अलावा लिंक, फोटो और वीडियो भेजने की सुविधा भी मिलेगी। हालांकि, फिलहाल डॉक्यूमेंट फाइल को शेड्यूल करने का विकल्प उपलब्ध नहीं होगा।
इस फीचर की खास बात यह है कि मैसेज तय समय पर अपने आप डिलीवर होगा। इसके लिए सेंडर को उस वक्त वॉट्सऐप खोलकर रखने या ऑनलाइन रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
भेजने से पहले मैसेज डिलीट करने का भी मिलेगा विकल्प
अगर आपने कोई मैसेज शेड्यूल कर दिया है और बाद में उसे भेजने का इरादा बदल जाता है, तो उसे डिलीवर होने से पहले हटाया भी जा सकेगा।
इसके लिए चैट की इंफो स्क्रीन में शेड्यूल किए गए मैसेज का अलग सेक्शन मिलेगा। यहां यूजर्स अपने सभी पेंडिंग मैसेज देख सकेंगे। जरूरत पड़ने पर किसी भी मैसेज को डिलीवरी से पहले डिलीट किया जा सकेगा। मैसेज डिलीट करने पर सामने वाले व्यक्ति को इसकी कोई सूचना नहीं मिलेगी।
ग्रुप चैट में भी मिलेगी सुविधा, लेकिन है एक शर्त
वॉट्सऐप का नया फीचर ग्रुप चैट में भी काम करेगा। हालांकि, यहां एक खास नियम लागू होगा। यदि कोई सदस्य ग्रुप में मैसेज शेड्यूल करता है, तो वह मैसेज केवल उन्हीं सदस्यों को मिलेगा जो शेड्यूल करते समय उस ग्रुप में शामिल थे। बाद में ग्रुप से जुड़ने वाले नए सदस्यों को पहले से शेड्यूल किया गया मैसेज नहीं मिलेगा।
धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक पहुंचेगा फीचर
वॉट्सऐप इस फीचर की टेस्टिंग पहले एंड्रॉयड और आईओएस के चुनिंदा बीटा यूजर्स के साथ कर रहा था। अब कंपनी ने इसे जारी करना शुरू कर दिया है। फिलहाल कुछ यूजर्स को ही इसका विकल्प मिल रहा है। आने वाले समय में इसे दूसरे यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा। अगर आपके वॉट्सऐप में अभी यह फीचर दिखाई नहीं दे रहा है, तो अपडेट मिलने तक इंतजार करना होगा।

