उत्तरप्रदेश

मंत्री संदीप सिंह के विवाह समारोह में पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कई VVIP मेहमानों ने दी शुभकामनाएं

अब खबर सुनें पढ़ने की बजाय सुनें पूरी खबर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह गुरुवार को मेघना चौधरी के साथ विवाह बंधन में बंध गए। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम स्थित द जोरा कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विवाह समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पहुंचकर नवदंपती को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी समारोह में शामिल हुए।

विवाह समारोह में केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के कई मंत्री, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। राष्ट्रपति और रक्षा मंत्री की मौजूदगी ने आयोजन को खास बना दिया। समारोह में पहुंचे अतिथियों ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं।

छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, अंबिकापुर में 9.2 डिग्री पहुंचा पारा; अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं

छोटे भाई का विवाह भी इसी परिसर में हुआ

संदीप सिंह के छोटे भाई सौरभ सिंह का विवाह समारोह भी इसी परिसर में आयोजित किया गया। सौरभ ने सहारनपुर निवासी अंतरा त्यागी के साथ वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार सात फेरे लिए। दोनों भाइयों के विवाह की रस्में परिवार के सदस्यों और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में संपन्न हुईं।

बताया जाता है कि संदीप सिंह और मेघना चौधरी की मुलाकात दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोनों ने अब वैवाहिक जीवन की शुरुआत की है।

गोंडा और सहारनपुर से जुड़ा है परिवार

मेघना चौधरी का परिवार मूल रूप से गोंडा क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में गाजियाबाद में रहता है। वहीं, सौरभ सिंह की पत्नी अंतरा त्यागी मूल रूप से सहारनपुर की निवासी हैं।

PM Awas Yojana 2.0: शहरी परिवारों के लिए खुशखबरी! PM आवास योजना में बनेंगे 1.75 लाख नए घर, ऐसे उठाएं लाभ

शुक्रवार को होगा भव्य रिसेप्शन

विवाह समारोह से जुड़ी दिन की रस्में गुरुवार को लीला पैलेस में आयोजित की गई थीं। इसके बाद शुक्रवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रिसेप्शन का आयोजन प्रस्तावित है। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की चर्चा है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper