अन्य

‘मैं किसान का बेटा हूं, अन्नदाताओं की परेशानियों को अच्छी तरह समझता हूं’, CM विष्णुदेव साय का बयान

अब खबर सुनें पढ़ने की बजाय सुनें पूरी खबर

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की खुशहाली और आर्थिक समृद्धि के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश के अन्नदाता किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य देने के साथ ही धान खरीदी की व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी बनाया जा रहा है। राज्य सरकार ने इस वर्ष किसानों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिसके तहत प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले किसानों को भी निर्धारित सीमा तक अंतर की राशि का लाभ दिया जाएगा। इससे कम उत्पादन वाले क्षेत्रों के किसानों को भी आर्थिक लाभ मिल सकेगा। मुख्यमंत्री श्री साय आज पत्रकारों से चर्चा के दौरान धान खरीदी और किसानों को दी जा रही सुविधाओं के संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत का बड़ा कदम, IOC के सामने पेश किया अहमदाबाद का विजन

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में छत्तीसगढ़ के किसानों को जिस प्रकार आर्थिक लाभ दिया जा रहा है, वैसा लाभ किसी अन्य राज्य के किसानों को नहीं मिल रहा है। हमारी सरकार किसानों की मेहनत का सम्मान करते हुए उन्हें अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर निर्णय ले रही है। धान खरीदी की व्यवस्था ऐसी हो कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और अधिकतम सुविधाएं उन्हें घर बैठे मिल सकें, इसके लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस वर्ष राज्य सरकार ने किसानों के हित में एक अत्यंत महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ के सभी क्षेत्रों में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान का उत्पादन नहीं होता। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में खेती की परिस्थितियां और उत्पादन क्षमता भी अलग-अलग हैं। ऐसे में कम उत्पादन करने वाले किसानों को भी निर्धारित सीमा तक अंतर की राशि का लाभ देने का निर्णय उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं स्वयं किसान का बेटा हूं और खेती-किसानी की परिस्थितियों को भलीभांति समझता हूं। इसलिए हमारी सरकार ने निर्णय लिया है कि जो किसान प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचते हैं, उन्हें भी 21 क्विंटल की निर्धारित सीमा तक अंतर की राशि उनके खातों में प्रदान की जाएगी। हमारी सरकार चाहती है कि प्रदेश का कोई भी किसान कम उत्पादन के कारण इस लाभ से वंचित न रहे।

छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, अंबिकापुर में 9.2 डिग्री पहुंचा पारा; अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी के अनुरूप राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। किसानों को उनकी मेहनत का उचित प्रतिफल मिले, खेती लाभकारी बने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त हो, इसी उद्देश्य से सरकार नीतिगत निर्णय ले रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के लिए किसानों का हित सर्वाेपरि है। धान खरीदी से लेकर आर्थिक सहायता और सुविधाओं के विस्तार तक हर स्तर पर किसानों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। अन्नदाता की समृद्धि ही समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper