छत्तीसगढ़

एक दिन की SP बनी छात्रा, कुर्सी संभालते ही लिया बड़ा फैसला, अधिकारियों से कही ये बात

अब खबर सुनें पढ़ने की बजाय सुनें पूरी खबर

कोंडागांव। छात्राओं में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने एक अनूठी पहल की। शासकीय हाई स्कूल जैतपुरी, फरसगांव की छात्रा प्रिया नेताम को एक दिन के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाया गया। एसपी की जिम्मेदारी संभालते ही प्रिया ने अपने विद्यालय में पेयजल की समस्या को प्रमुखता से उठाया और इसके समाधान के लिए स्कूल में वाटर फिल्टर लगाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

‘मैं किसान का बेटा हूं, अन्नदाताओं की परेशानियों को अच्छी तरह समझता हूं’, CM विष्णुदेव साय का बयान

दरअसल, शासकीय हाई स्कूल जैतपुरी के छात्र-छात्राओं को पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोंडागांव का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया था। इस दौरान पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने विद्यार्थियों को पुलिस विभाग की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कराया और पुलिस की कार्यप्रणाली, कानून-व्यवस्था तथा विभागीय गतिविधियों की जानकारी दी। इसी दौरान छात्रा प्रिया नेताम को एक दिन के लिए एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को पुलिस विभाग में इस्तेमाल होने वाली आधुनिक तकनीकों से भी परिचित कराया गया। एसपी पंकज चंद्रा ने आईरिस स्कैनर, क्राइम मैक एप्लीकेशन और फिंगरप्रिंट तकनीक की कार्यप्रणाली समझाई। उन्होंने बताया कि इन तकनीकों की मदद से अपराधियों की पहचान और आपराधिक मामलों की जांच को अधिक प्रभावी बनाया जाता है।

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत का बड़ा कदम, IOC के सामने पेश किया अहमदाबाद का विजन

एक दिन की एसपी बनीं प्रिया नेताम ने अपने विद्यालय की पेयजल समस्या को प्राथमिकता देकर छात्राओं के सामने नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल पेश की। इस पहल से विद्यार्थियों को प्रशासनिक व्यवस्था समझने और अपनी समस्याओं को जिम्मेदारी के साथ उठाने की प्रेरणा मिली।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य राजेश पांडेय सहित शिक्षक लीना तिवारी, पूनम नाग, गौरव राय, टेमन साहू और तौफीक आलम उपस्थित रहे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper