श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी के छात्र अभिषेक नायडू ने 7वें यूथ गेम्स 2026 में जीता स्वर्ण पदक…

रायपुर। श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी, रायपुर के योग विभाग के छात्र अभिषेक नायडू ने केरल के कोल्लम स्थित इज्याँ स्पोर्ट्स सिटी में आयोजित 7वें यूथ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने प्रतियोगिता की ट्रेडिशनल योगासन एवं आर्टिस्टिक योगासन स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यूनिवर्सिटी और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया।
UP Police Transfer: यूपी में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रशांत कुमार को मिली आगरा जोन की कमान
इंडियन यूथ स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 9 स्वर्ण, 7 रजत एवं 3 कांस्य पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अभिषेक नायडू की इस उपलब्धि पर श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर, कुलपति, कुलसचिव एवं डीन एकेडमिक ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर कला संकाय की डीन डॉ. गरिमा एवं योग विभागाध्यक्ष डॉ. राधिका चंद्राकर ने भी अभिषेक की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
परिसीमन पर CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, बोले- छत्तीसगढ़ को मिलेंगे 45 नए विधायक और 6 सांसद
विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों ने अभिषेक की इस उपलब्धि को यूनिवर्सिटी के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अभिषेक भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय एवं छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करते रहेंगे।

