अन्यछत्तीसगढ़

परिसीमन के बाद छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें, 6 नई लोकसभा और 45 विधानसभा सीटों का प्रस्ताव

अब खबर सुनें पढ़ने की बजाय सुनें पूरी खबर

रायपुर। महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक प्रतिनिधित्व को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण को लेकर प्रस्तावित बदलावों को मंजूरी दे दी गई है। इसके तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की सीटों में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रावधान किया गया है। इस बदलाव से छत्तीसगढ़ के राजनीतिक समीकरण भी बदल सकते हैं।

भारतीय छात्र के AI आइडिया से प्रभावित हुए पुतिन, मॉस्को समिट में जमकर की तारीफ

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस प्रस्ताव का स्वागत करते हुए कहा कि परिसीमन से छत्तीसगढ़ के विकास को गति मिलेगी। साथ ही अधिक लोगों को जनप्रतिनिधि बनने और अपनी बात सदन तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। सरकार की कोशिश है कि वर्ष 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले महिला आरक्षण को लागू किया जा सके।

छत्तीसगढ़ में 45 विधायक और 6 सांसद बढ़ने का अनुमान

प्रस्तावित व्यवस्था के अनुसार छत्तीसगढ़ में विधानसभा सीटों की संख्या मौजूदा 90 से बढ़कर 135 हो सकती है। यानी 45 नई सीटें जुड़ने का अनुमान है। इसी तरह लोकसभा की वर्तमान 11 सीटें बढ़कर 17 हो सकती हैं। इससे प्रदेश को 6 नए सांसद मिल सकते हैं। हालांकि, सीटों की वास्तविक संख्या परिसीमन की प्रक्रिया और अंतिम निर्णय के बाद तय होगी।

छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, अंबिकापुर में 9.2 डिग्री पहुंचा पारा; अगले 5 दिन राहत के आसार नहीं

धान खरीदी पर सीएम ने कही ये बात

धान खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रदेश में खरीदी सुचारू रूप से चल रही है। सरकार इसकी लगातार समीक्षा कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि धान खरीदी को लेकर किसी तरह का संशय नहीं है और पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper