छत्तीसगढ़

रायपुर में 29 नवंबर को होगा National Arithmetic Genius Competition का दूसरा राउंड, 1200 बच्चे लेंगे भाग

अब खबर सुनें पढ़ने की बजाय सुनें पूरी खबर

रायपुर। SIP ABACUS द्वारा आयोजित National Arithmetic Genius Competition (AGC) का दूसरा राउंड 29 नवंबर 2026 को डाउनटाउन होटल, रायपुर में आयोजित किया जाएगा। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में रायपुर शहर के विभिन्न स्कूलों से लगभग 1200 बच्चे उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।

छत्तीसगढ़ पुलिस को मिले 642 नए आरक्षक, माना में 76वें बैच की पासिंग आउट परेड संपन्न

इस प्रतियोगिता में बच्चों को गणित के रोचक एवं चुनौतीपूर्ण सवाल दिए जाते हैं, जिनके माध्यम से उनकी गणना क्षमता, एकाग्रता एवं बौद्धिक कौशल का मूल्यांकन किया जाता है।

अबेकस प्रशिक्षण बच्चों में गणित की तेजी और सटीकता बढ़ाने के साथ-साथ उनकी एकाग्रता, स्मरण शक्ति एवं आत्मविश्वास के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्रतियोगिता के आगामी चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को आकर्षक नकद पुरस्कार एवं उपहार जीतने का अवसर मिलेगा। वहीं, राष्ट्रीय स्तर पर विजेता बनने वाले प्रतिभागी को लाइव रॉकेट लॉन्चिंग देखने का विशेष अवसर भी प्रदान किया जाएगा।

इसी क्रम में रायपुर के *समता कॉलोनी में SIP ABACUS का नया सेंटर प्रारंभ होने जा रहा है।* इस सेंटर के माध्यम से क्षेत्र के बच्चों को अबेकस प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। बच्चे इस प्रशिक्षण के जरिए अपनी गणितीय क्षमता, मानसिक कौशल और आत्मविश्वास को विकसित कर पढ़ाई एवं भविष्य की चुनौतियों में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

क्या बीपी की दवा से कम हो सकता है वजन? Losartan को लेकर नई रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला संकेत

यह पहल बच्चों को कम उम्र से ही नई सीख, बेहतर कौशल और आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

SIP ABACUS – गणित में दक्षता, हर बच्चे में आत्मविश्वास!

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper