छत्तीसगढ़

महालक्ष्मी मार्केट के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे : पुरन्दर मिश्रा

विधायक ने व्यापारी संघ की बैठक में किया आत्मीय संवाद, बाजार के सुव्यवस्थित विकास एवं बेहतर सुविधाओं को लेकर दिया आश्वासन

अब खबर सुनें पढ़ने की बजाय सुनें पूरी खबर

रायपुर। आज रायपुर के पंडरी स्थित महालक्ष्मी मार्केट में आयोजित व्यापारी संघ की बैठक में रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने व्यापारी संघ के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों से आत्मीय संवाद कर उनकी विभिन्न समस्याओं, आवश्यकताओं और सुझावों को विस्तारपूर्वक सुना। बैठक में बाजार की व्यवस्थाओं, व्यापारिक गतिविधियों को सुगम बनाने तथा व्यापारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

रायपुर में 29 नवंबर को होगा National Arithmetic Genius Competition का दूसरा राउंड, 1200 बच्चे लेंगे भाग

इस अवसर पर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारी किसी भी शहर की आर्थिक मजबूती और विकास की महत्वपूर्ण आधारशिला होते हैं। व्यापारियों के परिश्रम, समर्पण और उद्यमशीलता से न केवल बाजारों में आर्थिक गतिविधियां संचालित होती हैं, बल्कि हजारों परिवारों की आजीविका भी जुड़ी होती है। महालक्ष्मी मार्केट रायपुर का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र है और यहां की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

छत्तीसगढ़ पुलिस को मिले 642 नए आरक्षक, माना में 76वें बैच की पासिंग आउट परेड संपन्न

उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को सुनना ही नहीं, बल्कि उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना भी हमारी प्राथमिकता है। बाजार में आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता, सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं, आवागमन की सुगमता तथा व्यापारिक गतिविधियों के अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए संबंधित विभागों एवं अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक पहल की जाएगी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper