रामलला के दरबार पहुंचे रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी, अयोध्या में किए दर्शन-पूजन

अयोध्या। बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और अभिनेता-फिल्म निर्माता जैकी भगनानी रविवार को अयोध्या पहुंचे। यहां दोनों ने श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। फिल्म जगत की इस चर्चित जोड़ी के अयोध्या पहुंचने की खबर से प्रशंसकों में भी उत्सुकता देखने को मिली।
मन की बात में PM मोदी ने की भारतीय चॉकलेट की तारीफ, जानिए क्या है इसकी खासियत
फरवरी 2024 में गोवा में हुई थी शादी
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने 21 फरवरी 2024 को गोवा में शादी की थी। इस विवाह समारोह में दोनों परिवारों की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का विशेष ध्यान रखा गया था। रकुल पंजाबी सिख परिवार से आती हैं, जबकि जैकी का संबंध सिंधी परिवार से है। ऐसे में दोनों ने अपनी शादी में सिख और सिंधी रीति-रिवाजों को शामिल किया था। इसके लिए अलग-अलग परंपराओं के अनुसार विवाह समारोह आयोजित किए गए थे।
अभिनय के साथ फिल्म निर्माण में भी सक्रिय हैं जैकी
जैकी भगनानी अभिनेता होने के साथ-साथ फिल्म निर्माता भी हैं। बतौर निर्माता वह ‘बेल बॉटम’, ‘कुली नंबर 1’, ‘मिशन रानीगंज’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ जैसी फिल्मों से जुड़े रहे हैं। वहीं, रकुल प्रीत सिंह ने हिंदी सिनेमा के अलावा दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी अपनी खास पहचान बनाई है।
दिलचस्प बात यह है कि रकुल और जैकी ने अब तक किसी फिल्म में मुख्य अभिनेता और अभिनेत्री के तौर पर साथ काम नहीं किया है। शादी के बाद से दोनों अपनी निजी जिंदगी और सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ नजर आने को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।

