नगरीय निकाय के मुख्य अभियंता ने शहर की सफाई व्यवस्था को परखा
नगरीय निकाय के मुख्य अभियंता ने शहर की सफाई व्यवस्था को परखा
रायपुर। नगरीय निकाय विभाग (Municipal Corporation Department) के मुख्य कार्यपालन अभियंता यू के ढालेंद्र (Chief Executive Engineer UK Dhalendra) ने आज चन्दनडीह एसटीपी, सरोना ट्रैंचिग ग्राउंड के साथ ही शहर के भीतर गीला और सूखा कचरा अलग – अलग लेने के कार्य का निरीक्षण किया। ज्यादातर जगहों पर चल रहे कार्यों से वे संतुष्ट दिखे। वहीं कुछ दिशा निर्देश भी दिये।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक मई को आएंगी अयोध्या
उनके साथ रायपुर नगर निगम के कार्यपालन अभियंता द्वय रघुमणि प्रधान तथा योगेश कड़ू भी मौजूद थे। श्री ढालेंद्र ने सबसे पहले चन्दनडीह एसटीपी का अवलोकन किया। इसके बाद वे सरोना ट्रैंचिग ग्राउंड का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने यहां के कचरे का जल्द से जल्द निपटाने के निर्देश दिए। तदुपरांत उन्होंने सुंदर नगर के ओम सोसायटी में सूखा और गीला कचरा अलग – अलग लेने के कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि शहर के हर घर से सूखा और गीला कचरा अलग – अलग लिया जाए।
ये खबर भी पढ़ें : ईडी ने पूर्व खाद्य विशेष सचिव को लिया हिरासत में
जिससे इनका सही तरीके से सेग्रिगेशन हो सके। इस दौरान शहर भर में गीला और सूखा कचरा कलेक्शन के कार्यों का निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ तृप्ति पाणिग्रही ने श्री ढालेंद्र ने अवगत कराया। इसके बाद उन्होंने देवेन्द्र नगर के नारायणा सेकेंडरी कचरा कलेक्शन पॉइंट का अवलोकन किया। यहां उन्होंने कहा कि कार्य संतोषजनक है। किंतु ऐसी व्यवस्था की जाए कि यहां सूखा और गीला कचरा अलग – अलग होकर ही आए। इसके बाद उन्होंने सकरी कचरा कलेक्शन सेंटर में चल रहे कार्यों का भी अवलोकन किया।

