
रोमांचक मैच में लखनऊ की जीत, मुंबई को चार विकेट से हराया
रोमांचक मैच में लखनऊ की जीत, मुंबई को चार विकेट से हराया
आईपीएल 2024 का 48वां मैच लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 144 रन बनाए। जवाब में लखनऊ ने चार विकेट से मेहमानों को मात दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आईपीएल 2024 का 48वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में लखनऊ ने मुंभई को चार विकेट से हराकर अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया। इसी के साथ केएल राहुल की टीम के खाते में अ 12 अंक हो गए। वहीं, चेन्नई चौथे स्थान पर खिसक गई। इसके अलावा मुंबई छह अंक और -0.272 के नेट रनरेट के साथ नौवें पायदान पर बरकरार है। एमआई की यह इस सीजन की सातवीं शिकस्त है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 144 रन बनाए। इसके जवाब में लखनऊ ने 19.2 ओवर में छह विकेट खोकर 145 रन बनाए और चार विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। लखनऊ की इस मैच में शुरुआत झटके के साथ हुई थी। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे अर्शिन कुलकर्णी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उन्हें नुवान तुषारा ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।
स्टोइनिस और राहुल ने संभाला मोर्चा
इसके बाद मार्कस स्टोइनिस और केएल राहुल ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी हुई। टीम को दूसरा झटका हार्दिक पांड्या ने दिया। उन्होंने आठवें ओवर में कप्तान केएल राहुल को मोहम्मद नबी के हाथों कैच कराया। वह तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाने में कामयाब हुए। इसके बाद तीसरे विकेट के लिए स्टोइनिस और दीपक हुड्डा के बीच 40 रनों की साझेदारी हुई जिसे पांड्या ने ही तोड़ा। उन्होंने दीपक हुड्डा को 99 रन के स्कोर पर आउट किया। वह 18 रन बनाकर लौटे।

