RADA
राज्य

प्रदेश में बनेंगे चार और डेल्फिक क्लब, कला एवं संस्कृति के लिये युवाओं को मिलेगा जीवंत मंच

प्रदेश में बनेंगे चार और डेल्फिक क्लब, कला एवं संस्कृति के लिये युवाओं को मिलेगा जीवंत मंच

जयपुर। प्रदेश में कला और संस्कृति को बढावा देने के लिए डेल्फिक काउन्सिल ऑफ राजस्थान एवं चार विद्यालयों के मध्य शुक्रवार को एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। डेल्फिक काउन्सिल ऑफ राजस्थान की अध्यक्ष श्रेया गुहा ने बताया कि डेल्फिक आन्दोलन से छः डेल्फिक कलाओं (शास्त्रीय संगीत, भारतीय फ़िल्म संगीत, लोकप्रिय संगीत, शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, समकालीन नृत्य, फोटोग्राफी) के प्रति युवाओं की भागीदारी को बढाने के उद्देश्य से एमओयू पर हस्ताक्षर किए गये है। इससे प्रदेश में डेल्फिक आन्दोलन को गति मिलेगी। और छात्रों को कला व संस्कृति के प्रदर्शन के लिए एक मंच मिल सकेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गुहा ने बताया कि डेल्फ़िक काउंसिल ऑफ़ राजस्थान भारतीय डेल्फ़िक काउंसिल और इंटरनेशनल डेल्फ़िक काउंसिल का एक हिस्सा है, जो युवाओं को अतंर्राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करने कि दिशा में कार्य कर रही है, काउंसिल द्वारा इन विद्यालयों के साथ वार्षिक कैलेंडर तैयार कर डेल्फिक गेम्स का आयोजन किया जावेगा। उन्होने इसके लिए विद्यालयों स्तर पर नोडल अधिकारियों को नियुक्त करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में डेल्फिक काउन्सिल ऑफ राजस्थान की तरफ से काउन्सिल के महासचिव श्री जितेन्द्र कुमार सोनी (आई.ए.एस.) ने एवं द पैलेस स्कूल जयपुर, गवर्नमेन्ट सीनियर सैकेण्डरी स्कूल किशनगढ, दिल्ली पब्लिक स्कूल और विद्याश्रम स्कूल ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।

इस अवसर पर डेल्फिक काउन्सिल ऑफ राजस्थान के सदस्य कीर्ति शर्मा, मोनाली सेन (आईएफएस), शिप्रा शर्मा, आरएएस (कोषाध्यक्ष), नवीन त्रिपाठी, राहुल सूद, शुवंकर विश्वास, शबाना डागर, डॉ. दिनेश कुमार राणा एवं विद्यालयों के प्रतिनिधि मौजूद रहें।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका