
द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में सनी देओल ने बहू को बताया लकी चार्म
द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में सनी देओल ने बहू को बताया लकी चार्म
कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इस बार यह शो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रहा है। अपने शो में कपिल शर्मा बॉलीवुड सितारों का स्वागत करते हैं और उनके साथ हंसी-तफरी करते नजर आते हैं। इस बार कपिल शर्मा के शो का हिस्सा सनी देओल और बॉबी देओल बने। इस दौरान दोनों देओल भाई दिलचस्प बातें करते दिखे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बीता वर्ष देओल परिवार के लिए काफी खास रहा। दो दशक के अंतराल के बाद सनी देओल ने ‘गदर 2’ से दमदार वापसी की। बॉबी देओल को फिल्म ‘एनिमल’ में खलनायक की भूमिका में पसंद किया गया। सनी देओल के बड़े बेटे शादी के बंधन में बंधे तो छोटे बेटे ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। धर्मेंद्र का काम फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में पसंद किया गया। वहीं, ईशा देओल को उनकी शॉर्ट फिल्म ‘एक दुआ’ के लिए अवॉर्ड मिला। सनी देओल ने ‘गदर 2’ की सफलता के दौरान बहू दृशा आचार्य को इसका क्रेडिट दिया था। इसी बात को वे हाल ही में कपिल शर्मा के शो में भी दोहराते दिखे।

