RADA
जॉब - एजुकेशन

कब आएगा परीक्षा का रिजल्ट, हेल्‍पलाइन पर पूछे जा रहे सबसे ज्‍यादा सवाल

कब आएगा परीक्षा का रिजल्ट, हेल्‍पलाइन पर पूछे जा रहे सबसे ज्‍यादा सवाल

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) का बोर्ड परीक्षा का परिणाम कुछ ही दिनों में घोषित होने वाला है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के पहले तनाव एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, लेकिन कई बार बच्चे उस तनाव के चलते अवसाद ग्रस्त हो जाते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परीक्षा परिणाम से उत्पन्न तनाव को दूर करने माध्यमिक शिक्षा मंडल ने टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। इस टोल फ्री नंबर में तरह-तरह के सवाल आ रहे हैं। सबसे ज्यादा सवाल परीक्षा परिणाम कब घोषित होगा, कृपया तारीख बताइए, क्योंकि मैडम, मैं अभी बहुत टेंशन हूं… बताया जाता है कि रोज 50 से अधिक काल में आधा सवाल परिणाम को लेकर है।

हेल्पलाइन में इस तरह के सवाल भी पूछ रहे छात्र
घर से भाग जाने का मन कर रहा है। अंग्रेजी का पेपर बिगड़ गया है, कोई सहायता मिल जाती तो अच्छा होता। फेल होने का डर लग रहा है, दोस्त लोग मजाक उड़ाएंगे। अतिरिक्त विषय गणित के साथ जीव विज्ञान ले सकते है या नहीं। ग्रेस कितना नंबर मिलेगा। पासिंग नंबर कितना होता है। बिजनेस मेन बनना चाहता हूं तो 11वीं में कौन विषय लेकर पढ़ाई करूं। रिजल्ट कब तक आएगा? मुझे पास करा दीजिएगा जैसे प्रश्न पूछे गए।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका