
रायपुर। प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ आरोपी शेख रहमान कुरैशी को गिरफ्तार किया गया है। तेलीबांधा पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेलीबांधा क्षेत्रांतर्गत कांशीराम नगर स्थित ओव्हर ब्रीज के नीचे एक व्यक्ति अपने पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी तेलीबांधा के नेतृत्व में थाना तेलीबांधा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम शेख रहमान कुरैशी निवासी कांशीराम नगर तेलीबांधा रायपुर का होना बताया।
टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में प्रतिबंधित नशीली टेबलेट स्पासमों बरामद हुईं। प्रतिबंधित टेबलेट रखने/बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज या अन्य कागजात मांगने पर वह टीम को गुमराह करने लगा। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 600 नग स्पासमों प्रतिबंधित नशीली टेबलेट कीमती लगभग 10,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 316/2024 धारा 21(ख) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
ये खबर भी पढ़ें : 7 मई को इन शहरों में बैंक रहेंगे बंद, जानिये क्यों
गिरफ्तार आरोपी –
शेख रहमान कुरैशी पिता शेख रमजान कुरैशी उम्र 42 साल निवासी कांशीराम नगर जैतखाम के पास थाना तेलीबांधा रायपुर।

