
चीफ सेकेट्री समेत वरिष्ठ अफसरों ने किया मतदान, देखिये तस्वीर
चीफ सेकेट्री समेत वरिष्ठ अफसरों ने किया मतदान, देखिये तस्वीर
लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के तृतीय चरण के अंतर्गत मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज सुबह अपनी पत्नी रितु जैन के साथ देवेन्द्र नगर आफिसर्स काॅलोनी स्थित आदर्श मतदान केन्द्र क्रमांक 52 में मतदान किया। मुख्य सचिव श्री जैन ने मतदान करने के उपरांत अपनी उंगली में लगे अमिट स्याही का निशान दिखाते हुए कहा कि लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी नागरिकों को निर्भीक, स्वतंत्र और निष्पक्ष होकर मतदान करना चाहिए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!




लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के तृतीय चरण के अंतर्गत सचिव अविनाश चंपावत ने आज पत्नी नेहा चम्पावत के साथ देवेन्द्र नगर आफिसर्स काॅलोनी स्थित आदर्श मतदान केन्द्र क्रमांक 52 में मतदान किया।
सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने आज सपरिवार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी के साथ उनकी धर्मपत्नी गार्गी परदेशी ने भी वोट डालकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के तीसरे चरण अंतर्गत अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ ने पत्नी एवं पुत्री के साथ, सचिव डॉ एस.भारतीदासन ने अपनी पत्नी के साथ तथा सचिव हिमशिखर गुप्ता ने देवेंद्र नगर ऑफिसर्स कालोनी स्थित आदर्श मतदान केंद्र-52 में मतदान किया। मतदान उपरांत अधिकारिओं ने उंगली में लगे अमिट स्याही का निशान दिखाते हुए सभी नागरिकों से अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की।
