RADA
छत्तीसगढ़

जंगल में भालुओं ने दम्पत्ति पर किया हमला

जंगल में भालुओं ने दम्पत्ति पर किया हमला

गर्मी का मौसम आते ही वन विभाग तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य शुरू करता है, जिसमे बड़ी संख्या में वनांचल में रहने वाले ग्रामीण भी विभाग का सहयोग करते हैं. वहीं गर्मियो में वन्य प्राणी पानी और भोजन की तलाश में जंगल में इधर उधर भटकते हैं. ऐसे समय में ग्रामीणों और वन्य प्राणियों का आमना सामना भी होता रहता है. ताज़ा मामला खैरागढ़ जिले के ग्राम देवरी से सामने आया है, जहां तेंदूपत्ता तोड़ने गए यादव दंपत्ति पर भालू ने हमला कर दिया. इस हमले में महिला के पैर में गंभीर चोटे आई है. महिला को बचाने गए उसके पति पर भी भालू ने हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आनन फानन में दोनों को ग्रामीणों की सहायता से बचाया गया और दोनों घायलों को सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. पीड़ित नरेंद्र यादव ने बताया कि वे तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए हुए थे. सुबह अचानक उनकी पत्नी पर भालू ने हमला कर दिया, जिसे बचाने वे भालू से भीड़ गए. इस दौरान दोनों पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए.

पूरे मामले में खैरागढ़ एसडीओ मोना माहेश्वरी ने बताया कि तेंदूपत्ता तोड़ने के दौरान दो ग्रामीण भालू के हमले से घायल हुए हैं, जिसका इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है. वन विभाग ने जनहानी का प्रकरण बनाकर भेज दिया है. वहीं लगातार इस प्रकार की घटना होने के सवाल पर एसडीओ ने बताया कि पहले की अपेक्षा इस तरह की घटनाओं में कमी आई है. जंगल में पानी की व्यवस्था हमने बढ़ाई है, लेकिन जंगली जानवर भटक कर इस तरफ आ जाते है. इसे देखते हुए उनके प्राकृतिक रहवास का क्षेत्रफल भी बढ़ाया जा रहा है.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका