छत्तीसगढ़जॉब - एजुकेशन

10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा : बेटियों ने लहराया परचम, जानें किसने मारी बाजी

10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा : बेटियों ने लहराया परचम, जानें किसने मारी बाजी

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज ठीक दोपहर 1230 बजें 10वीं और 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बेटियों ने अपना परचम लहराया है। 10वीं बोर्ड की परीक्षा में जशपुर की सिरमन ने 99.50 प्रतिशत अंको के साथ प्रदेश में अपना पहला स्थान बनाया है। वहीं महासमुंद की महक अग्रवाल ने 12वीं बोर्ड में 97.40 प्रतिशत अंको के साथ पूरे स्टेट में टाॅप किया है। इसी तरह 10वीं बोर्ड में जहां दूसरे नंबर पर गरियाबंद की होनिशा को 98.83 प्रतिशत और जशपुर के श्रेयांश कुमार ने 98.33 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान 10वीं बोर्ड में बनाया है। इसी तरह 12वीं बोर्ड की परीक्षा में टाॅप थ्री में आने वाले छात्रों में बलोदाबाजार की कोपल अंबस्ट ने 97 प्रतिशत अंको के साथ दूसरा स्थान बनाया है। इसी तरह बलौदाबाजार की प्रीति और जशपुर की आयुषी गुप्ता ने 96.80 प्रतिशत के साथ प्रदेश में अपना तीसरा स्थान बनाया है।10वीं बोर्ड का परिणाम इस बार 80.74 प्रतिशत रहा है।

Back to top button
📰 E-Paper