RADA
छत्तीसगढ़

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने एक स्थायी जज और दो एडिशनल जज को शपथ दिलाई

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने एक स्थायी जज और दो एडिशनल जज को शपथ दिलाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा द्वारा अपने कोर्ट हाल में न्यायमूर्ति राकेश माहन पाण्डेय साहब, न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत तथा न्यायमूर्ति राधाकिशन अग्रवाल साहब को शपथ दिलाई गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

न्यायमूर्ति राकेश माहन पाण्डेय द्वारा स्थायी जज के रूप में तथा न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत तथा न्यायमूर्ति श्री राधाकिशन अग्रवाल द्वारा एडिशनल जज के रूप में शपथ ली गयी। इस अवसर पर समस्त माननीय न्यायमूर्तिगण भी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि विधि एवं विधायी कार्य विभाग, नई दिल्लो द्वारा 9 मई 2024 को उक्त के संबंध में अधिसूचना जारी की गयी है।

शपथ ग्रहण कार्यकम में महाधिवक्ता श्री प्रफुल्ल एन. भारत, डिप्टी सॉलीसिटर जनरल श्री रमाकांत मिश्रा, अध्यक्ष उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन श्री उमाकांत सिंह चंदेल, वरिष्ठ अधिवक्तागण, उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के पदाधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं रजिस्ट्री व ज्यूडिशियल एकेडमी के न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका