प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धुआंधार लोकसभा चुनाव प्रचार जारी है। पीएम मोदी आज बंगाल और बिहार में जनसभा और रोड शो करेंगे। पीएम मोदी शाम को पटना पहुंचेंगे और रोड शो करेंगे। वे पटना में रोड शो करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे।
ये खबर भी पढ़ें : ‘योद्धा’ ओटीटी पर हुई स्ट्रीम
पीएम मोदी के पटना रोड शो से पहले आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने निशाना साधा। लालू ने एक्स पोस्ट पर लिखा, बोला था ना में? चीनी मिल खुलवा इसी मिल की बनी चीनी की चाय पीऊंगा। बरस हो गए? क्या हुआ तेरा वादा? जो प्रधानमंत्री अपने वादेनुसार प्रदेश में एक छोटी सी चीनी मिल नहीं खुलवा सकता हो?
ये खबर भी पढ़ें : Side Effects Of Pista: पिस्ता खाने से होते हैं ये नुकसान
लालू ने आगे लिखा, जो प्रधानमंत्री विशेष राज्य के दर्जे से लेकर वर्षों में अपने बड़े-बड़े आसमानी वादों में से एक रत्ती भर भी वादा पूरा ना कर सका हो? जो प्रधानमंत्री भरे मंच से अपने ही सहयोगी दल के मुख्यमंत्री द्वारा हाथ जोड़ गिड़गिड़ाने पर भी बरस पुरानी एवं ऐतिहासिक पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय यूनिवर्सिटी का दर्जा तक ना दे सके?
ये खबर भी पढ़ें : This upcoming SUV of Citroen seen on the roads before launch

