RADA
विशेष

दुनिया की वो सिटी जहां रोज होती है बारिश

दुनिया की वो सिटी जहां रोज होती है बारिश

बेलेम के हवाई अड्डे पर पहुंचने पर आपको इस पर्यटक आकर्षण की भी याद दिलाई जाती है. एक बड़ा बिलबोर्ड गर्व से बताता है, आप ‘2-ओक्लॉक रेन सिटी’ में हैं. हालांकि जलवायु परिवर्तन ने ‘बारिश की घड़ी” को विफल कर दिया है, क्योंकि अब दिन के हर घंटे में बारिश हो रही है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पहले यह परंपरा थी जब कोई व्यक्ति व्यावसायिक या आकस्मिक अपॉइंटमेंट लेता था, तो आप उससे यह नहीं पूछते थे कि वह किस समय आने वाला है. बल्कि यह पूछा जाता था कि वह बारिश से पहले आना चाहते हैं या बारिश के बाद.

बेलेम में दोपहर दो बजे बारिश होना एक दैनिक कार्यक्रम था. लेकिन जलवायु परिवर्तन ने इस शहर के दैनिक जीवन को भी बदल दिया है. अब बारिश के अनुसार योजना बनाना असंभव है. यहां रोजाना और अक्सर रात में भारी बारिश होती है. जिंदगी बदल रही है.

बदले हालात में बेलेम में हर दिन भारी बारिश के बाद जनजीवन ठप हो जाता है. कई बार केवल थोड़े समय की भारी बारिश के बाद नालियां बंद हो जाती हैं और शहर में कई जगहों पर पानी भर जाता है.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका