RADA
छत्तीसगढ़

अमेरिकी विदेश मंत्री अचानक यूक्रेन पहुंचे

अमेरिकी विदेश मंत्री अचानक यूक्रेन पहुंचे

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन मंगलवार को अचानक यूक्रेन दौरे पर पहुंचे। उनकी इस यात्रा को रूस-यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को बढ़ावा देने और अमेरिका का यूक्रेन को समर्थन देने के रूप में देखा जा रहा है। ब्लिंकन ने सोशल मीडिया के जरिए यूक्रेन की राजधानी कीव में अपने आगमन का विवरण साझा किया। अमेरिकी विदेश विभाग के आधिकारिक प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने भी ब्लिंकन की इस यात्रा से जुड़ी जानकारी साझा की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यूक्रेन के लिए रवाना हुए ब्लिंकन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में ब्लिंकन ने कहा, मैं यूक्रेन को समर्थन देने के लिए आज कीव लौटा हूं, क्योंकि वे रूसी आक्रमण के खिलाफ अपनी स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ रहे हैं। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने बताया कि ब्लिंकन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच रूस-यूक्रेन संघर्ष पर चर्चा होने की भी संभावना है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका