RADA
देश-विदेश

अमेरिकी विदेश सचिव ने राष्ट्रपति जेलेंस्की से की मुलाकात

अमेरिकी विदेश सचिव ने राष्ट्रपति जेलेंस्की से की मुलाकात

अमेरिकी विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन ने मंगलवार को अपनी यात्रा के दौरान कीव में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। उन्होंने यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच जेलेंस्की को आश्वासन दिया कि अमेरिकी सैन्य सहायता आ रही है। कीव पहुंचने के बाद ब्लिंकन की जेलेंस्की के साथ यह पहली मुलाकात है। वहीं, यूक्रेनी राष्ट्रपति ने बैंकोवा स्ट्रीट स्थित अपने कार्यालय के एक सम्मेलन में कहा कि ब्लिंकन हमारे देश के लिए एक गठिन समय के दौरान आए थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जेलेंस्की ने 60.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर के सहायता पैकेज के लिए ब्लिंकन को धन्यवाद दिया, जिस पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने पिछले महीने हस्ताक्षर किए थे। जेलेंस्की ने पूर्वोत्तर शहर खार्किव के आसपास रूसी सैन्य प्रगति की ओर इशारा किया। रूसी सेना ने रातों-रात एक और गांव लुकियांत्सी पर कब्जा कर लिया और मंगलवार सुबह खार्किव शहर पर बमबारी की, जिसमें चार लोग घायल हो गए।

जेलेंस्की ने बताई वायु रक्षा की जरूरत
जेलेंस्की ने आगे कहा कि हमारे लिए अभी वास्तव में वायु रक्षा की जरूरत है। उन्होंने अमेरिका निर्मित सतह से हवा में मार करने वाली पैट्रियट मिसाइल प्रणाली का अनुरोध किया। हालांकि, ब्लिंकन ने उस अनुरोध का स्पष्ट रूप से जवाब नहीं दिया, लेकिन कहा, हम जानते हैं कि यह एक चुनौतीपूर्ण समय है। सहायता अब रास्ते में है। फरवरी 2022 में रूस के आक्रमण के बाद अमेरिकी विदेश सचिव ने चौथी बार यह अघोषित यात्रा की।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका