RADA
देश-विदेश

ताइवान की हवाई-समुद्री सीमा के पास देखे गए चीन के 27 विमान और नौसैनिक पोत

ताइवान की हवाई-समुद्री सीमा के पास देखे गए चीन के 27 विमान और नौसैनिक पोत

ताइवान और चीन के संबंधों में खटास आ चुकी है। इसी बीच ताइवान ने गुरुवार को सुबह अपने हवाई और जल क्षेत्र के आसपास 27 चीनी विमान और 7 नौसेना जहाज पता लगाए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ताइवान काफी सयम से बीजिंग के लिए विवाद का विषय रहा है। बीजिंग इस द्वीप को विद्रोही प्रांत मानता है। साथ ही जोर जबरदस्ती से इसे मुख्यभूमि के साथ फिर से जोड़ने की इच्छा चीन से जताई है। सितंबर 2020 से चीन ने ताइवान के आसपास ग्रे जोन रणनीति का उपयोग बढ़ाया है।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि सुबह 6 बजे ताइवान के आसपास 27 पीएलए विमान औ 7 पीएलएएन जहाजों का पता लगाया। वहीं 19 विमान ताइवान जलडमरूमध्य की रेखा को पार कर ताइवान के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र और पूर्वी वायु रक्षा क्षेत्र में आ गए।

एक रिपोर्ट के अनुसार ताइवान और चीन के बीच भू-राजनीतिक तनाव चल रहा है। इसी बीच ताइवान जलडमरूमध्य क्षेत्र में भी गतिविधि बढ़ी है।

ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा काफी समय तक चीन और ताइवान की एक गुप्त सीमा भी रही है। उसने मई में अब तक चीनी सैन्य विमानों को 126 बार और नौसेना जहाजों को 62 बार ट्रैक किया जा चुका है। वहीं संयुक्त राष्ट्र अमेरिका की पूर्व हाउस स्पीकर के 2022 में ताइवान के दौरे के बाद से चीन ने विमान, युद्धपोत और ड्रोन भेजे हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका