
अपराध
मुखबीरी का बात बना घटना कारण, हत्या का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
मुखबीरी का बात बना घटना कारण, हत्या का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। प्रार्थी विकास कश्यप पिता सिध्दपाल कश्यप उम्र 20 वर्ष निवासी यादव नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.) का 14 मई को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 14 मई के दोपहर 3.45 बजे मुखबीरी करने के बात को लेकर राकेश कश्यप व मुुकेश कश्यप द्वारा राम मंदिर के पास प्रार्थी व सोनू यादव को जान से मारने की नियत से माॅ बहन की गालियाॅ देते हुये बफ फोडने वाले लकडी के गुटखा व बेल्ट से प्राणघातक चोट पहुॅचाये थे जिस पर अपराध पंजीबध्द कर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह को हालात से अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) उमेश प्रसाद गुप्ता से दिशा निर्देश पर आरोपी राकेश कश्यप व मुकेश कश्यप को पकडकर थाना लाकर पूछताछ करने पर प्रार्थी व सोनू यादव के साथ अपराध घटित करना स्वीकार किये। प्रकरण के दोनो आरोपी से घटना मे प्रयुक्त लकडी का गुटखा व बेल्ट जप्त कर आरोपियों का विधिवत् गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना से परिजनो को अवगत कराकर15 मई को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
आरोपीगण – 1. राकेश कश्यप पिता घनश्याम कश्यप उम्र 26 वर्ष निवासी यादव नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2. मुकेश कश्यप पिता घनश्याम कश्यप उम्र 30 वर्ष निवासी यादव नगर तिफरा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

