RADA
छत्तीसगढ़

बढ़ते कदम बाँट रहा हैं निःशुल्क दाना सकोरा एवं कोटना

बढ़ते कदम बाँट रहा हैं निःशुल्क दाना सकोरा एवं कोटना

रायपुर। जिस प्रकार हम सब गर्मी में परेशान होते हैं पशु पक्षी भी जरूर होते होंगे। हमारे पास तो संसाधन हैं और हम अपने लिए स्वयं व्यवस्था कर सकते हैं संस्था बढ़ते कदम मानव सेवा के साथ साथ बेजुबान पक्षियों एवम पशुओं की सेवा के लिए भी हमेशा प्रयासरत रहती है ।
संस्था के प्रोजेक्ट प्रभारी प्रेमप्रकाश मध्यानी एवं अजय वलेचा ने बताया कि हम इंसान तो अपना दुःख दर्द भूख प्यास किसी से कह सकते हैं लेकिन पशु पक्षी अपना दर्द किससे कहें इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुवे संस्था बढ़ते कदम द्वारा पिछले 17 वर्षों से निःशुल्क दाना सकोरा एवं कोटना वितरण की सेवा और जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है |
इसी कड़ी में संस्था ने गुरूजी चौक देवेंद्र नगर,संत कंवरराम नगर कटोरा तालाब, तेलीबंधा, भाटागाँव, फाफाडीह वितरण किया जा चुका हैं व आगे भी अन्य सार्वजनिक स्थानों पर स्टाल लगाकर वितरण किया जावेगा व गौशाला प्रभारी सुनील नारवानी ने बताया की इन शिविरों में गौ माता के लिए गुड़ व रोटियों का भी वितरण किया जा रहा हैं
अतः जन मानस से अपील है कि वे इन शिविरों में आकर दाना सकोरा व कोटना निःशुल्क प्राप्त करें और इस भीषण गर्मी में बेजुबान व मासूम पशु पक्षियों की सेवा करके पुण्यलाभ जरूर प्राप्त करें व अपने बच्चों को भी मानवता की शिक्षा दें|

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका