RADA
अपराध

रिश्वतखोर आरआई रंगे हाथों गिरफ्तार, 1 लाख रूपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया

रिश्वतखोर आरआई रंगे हाथों गिरफ्तार, 1 लाख रूपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया

बिलासपुर में एसीबी की टीम ने रिश्वतखोर आरआई को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। बिलासपुर तहसील कार्यालय में पदस्थ आरआई संतोष देवांगन को 1 लाख रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल, एक पीड़ित ने एसीबी की टीम से आरआई संतोष देवांगन की शिकायत की थी। पीड़ित ने बताया कि जमीन से संबंधित काम कराने के एवज में आरआई ने एक लाख की मांग की। आरआरई ने पैसे लेकर आज शुक्रवार को बुलाया था।

आज 1 लाख रूपए नगदी लेकर पीड़ित तहसील कार्यालय पहुंचा था। जैसे ही पीड़ित ने आरआई संतोष को एक लाख दिये वैसे ही एसीबी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की टीम को देखकर आरआई हैरान रह गया और माफ करने की गुहार एसीबी की टीम से करता रहा। फिलहाल, रिश्वतखोर आरआई को एसीबी गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका