RADA
जॉब - एजुकेशन

गर्मी छुट्टी में समर कैंप का आनंद, कलेक्टर ने किया शुभारंभ

गर्मी छुट्टी में समर कैंप का आनंद, कलेक्टर ने किया शुभारंभ

रायपुर। रायपुर जिले में छात्र-छात्राओं के लिए समर कैंप 2024 का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने आज समर कैंप 2024 का शुभारंभ किया जिसमें अब तक 600 से ज़्यादा छात्र-छात्राओं ने निःशुल्क पंजीयन करा लिया है। इस समर कैंप को लेकर बच्चों में भारी उत्साह है, काफ़ी बच्चे बढ़-चढ़कर हिस्सा भी ले रहे है। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने कहा कि स्कूल की गर्मी छुट्टी में समय का सदुपयोग करते हुए बच्चों को रचनात्मकता की ओर ले जाने के लिए बेहतर प्रयास है समर कैम्प। उन्होंने कहा कि जून में चिल्ड्रन मार्केट के माध्यम से समर कैम्प से बच्चों द्वारा निर्मित वस्तुओं का विक्रय करेंगे इसका उद्देश्य होगा बच्चों में इंटरपिन्योर्शिप की भावना लाना एवं लोगो से सीधा संवाद करने की विधा में निपुर्णता लाना। उल्लेखनीय है कि जे.आर. दानी शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय कालीबाड़ी में पंजीयन सुबह 7 से 10 बजे के मध्य करा सकते है। जिसमें स्पोकन इंग्लिश, कैलीग्राफी, रूबिक्स, साईस मॉडल, हैंडीक्राफ्ट, योगा एवं ध्यान, बेस्ट आउट ऑफ़ बेस्ट, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंट, पेंटिग, बांसुरी वादन, नृत्य गायन, कठपुतली, मेहंदी, शतरंज, रोप स्कीपिंग, बॉलीबॉल, खो-खो, फुटबॉल, ताईक्वाण्डो जैसे अनेक विधाओं को शामिल किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका