RADA
खेल

यश दयाल को आखिरी ओवर में शानदार प्रदर्शन का मिला पुरस्कार

यश दयाल को आखिरी ओवर में शानदार प्रदर्शन का मिला पुरस्कार

तेज गेंदबाज यश दयाल ने आखिरी ओवर में जिस तरह बाजी पलटी और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को ना सिर्फ जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई बल्कि प्लेऑफ का टिकट भी पक्का कराया। कप्तान फाफ डुप्लेसिस यश दयाल के इस प्रदर्शन से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने यश की जमकर सराहना की और खुद को मिला प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी उनके नाम कर दिया। आरसीबी को 19 ओवर के बाद क्वाविलफाई करने के लिए 17 रनों की जरूरत थी जबकि मुकाबले में जीत के लिए 35 रनों की दरकार थी। कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने यश दयाल पर भरोसा जताया और पारी के आखिरी ओवर में गेंद थमाई। पहली गेंद पर धोनी ने फाइन-लेग पर जोरदार शॉट खेला और 110 मीटर का छक्का लगाया। अब टीम को पांच गेंदों में 11 रनों की जरूरत थी, लेकिन अगली ही गेंद पर धोनी स्वप्निल सिंह के हाथों कैच आउट हो गए। अब बल्लेबाजी के लिए शार्दुल ठाकुर आए। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं आया। अब तीन गेंदों पर टीम को 11 रनों की जरूरत थी। चौथी गेंद पर शार्दुल ने थर्ड मैन की तरफ शॉट खेला और एक रन चुराया। अब चेन्नई को क्वालिफाई करने के लिए दो गेंदों में 10 रनों की दरकार थी। क्रीज पर जडेजा पहुंचे। दयाल ने ओवर की अंतिम दोनों गेंद डॉट डाली और जडेजा कोई भी रन नहीं बना सके। इसी के साथ आरसीबी ने सीजन का लगातार छठा मैच जीत लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका