RADA
छत्तीसगढ़

बृजमोहन ने ओडिशा में भाजपा के लिए मांगे वोट

बृजमोहन ने ओडिशा में भाजपा के लिए मांगे वोट

कांटाबांजी/रायपुर। ओडिशा के कांटाबांजी में शनिवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत के साथ प्रचार किया। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने हल्दी में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ जनसभा को संबोधित किया साथ ही तुरेकाला ब्लॉक के सुदूर अंचल स्थित बॉडडाकला, नागफेना, ढोलमाडल, बरियाली, हलनभाटा समेत एक दर्जन से ज्यादा गांवों का दौरा कर भाजपा के लिए वोट मांगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बृजमोहन अग्रवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जो गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों सभी का सम्मान करती है। भाजपा सरकार बनने पर पीएम आवास योजना के तहत गरीबों को पक्का मकान दिया जाएगा। साथ ही वह सभी लाभ भी हासिल होंगे जैसे छत्तीसगढ़ की जनता को मिल रहे हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी कर रही है जबकि उड़ीसा की पटनायक सरकार मात्र ₹2100 की दर से धान खरीद रही है। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को ₹1000 प्रति माह सम्मान राशि दी जा रही है इसके साथ ही उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त में गैस कनेक्शन, गरीबों को प्रति माह 35 किलो मुफ्त राशन, आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के साथ उन्हें स्वरोजगार देने के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। अगर ओडीशा की जनता को भी छत्तीसगढ़ की तरह समृद्ध और खुशहाल बनना है तो केंद्र में मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाना है और ओडिशा में भी भाजपा सरकार स्थापित करनी है। जिसके लिए लोकसभा प्रत्याशी श्रीमती संगीता कुमारी सिंहदेव और विधानसभा उम्मीदवार लक्ष्मण बाग को विजयी बनाएं।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका