RADA
अपराध

नवविवाहित बहू की हत्या कर शव कुंए में फेंका

नवविवाहित बहू की हत्या कर शव कुंए में फेंका

बलरामपुर। जिले के चेरा गाँव में एक हैरान कर देने वाला हत्या का मामला सामने आया हैं। यहाँ एक परिवार ने अपनी नवविवाहित बहू की हत्या कर दी और फिर उसका शव पास के कुंए में फेंक दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : इंडियास्किल्स 2024 में महिलाओं ने बाजी मारी

परिवार के मुखिया यानी ससुर को शक था कि उनकी बहू का किसी के साथ अफेयर चल रहा हैं। वह अक्सर मोबाइल पर व्यस्त रहा करती थी जिससे उनका शक और भी मजबूत होता चला गया। हत्या की पूरी साजिश ससुर ने रची थी, और इसमें मृतका की सास, उसका पति और देवर भी शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें : अवैध प्लाटिंग पर मुरुम रोड काटकर, अवैध बोर बंद करवाकर तत्काल कारगर रोक लगाई

पुलिस ने बताया कि झारखण्ड की रहने वाली पूजा यादव की शादी आशीष यादव से हुई थी। शादी के बाद बहू अक्सर मोबाइल फोन पर बातें किया करती थी। इसे घरवालों को शक था कि किसी के साथ उसका अफेयर चल रहा हैं। इसी शक में ससुर ने गंडासे से गले में वार कर मौत के घाट उतार दिया। इस हत्याकांड में पूजा का पति भी शामिल था। सभी ने मिलकर उसका शव पास के कुंए में डाल दिया। वही जब मृतका के मायके पक्ष ने पूछा तो बताया कि वह किसी लड़के के साथ भाग गई हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Foods to Avoid Summer: गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए इन फूड्स से बनाएं दूरी

वहीं जब पूजा का शव कुंए से बरामद किया गया तब जाकर पूरे मामले का खुलासा हुआ। हत्या की खबर जैसे ही सामने आई, मृतका के परिजनों ने उसके ससुराल में जमकर हंगामा किया। बहरहाल पुलिस ने सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल दाखिल कर दिया हैं। मामले की जांच की जा रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Huawei’s new Watch Fit 3 launched

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका