छत्तीसगढ़

पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, 15 की मौत

पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, 15 की मौत

कवर्धा। थाना कुकदूर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाहपानी के पास पिकअप CG09JD5670 अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में पिकअप में सवार लगभग 25 लोगो में से 15 की मौत हो गई है। मरने वालों में 14 महिला और 1 पुरुष शामिल है। ये सभी शिवमहरा के रहने वाले थे। पिकअप सवार तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे और वापस हो रहे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल को रवाना हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : Summer special train facility for 12 trips between Surat and Brahmapur

वहीं इस दुर्घटना पर उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने शोक जताया है। अपने एक्स अकाउंट पर उन्होंने लिखा : कवर्धा में मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलटने से 15 लोगों के निधन की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी शोक-संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपनों को खोया है।

ये खबर भी पढ़ें : जिम में बाडी बनाने के लिए वालों के लिए है ये खबर

इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिजनों की हरसंभव सहायता में जुटा है

ये खबर भी पढ़ें : Foods to Avoid Summer: गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए इन फूड्स से बनाएं दूरी

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका