RADA
राज्य

गर्मियों के अवकाश में मध्यान्ह भोजन वितरित नहीं हुआ

गर्मियों के अवकाश में मध्यान्ह भोजन वितरित नहीं हुआ

एक मई से 15 जून तक गर्मियों की छुट्टियाँ प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चल रही है। स्कूलों में कक्षा 8वीं तक शैक्षणिक दिवसों में पीएम पोषण योजनांतर्गत विद्यार्थियों को दोपहर का मध्यान्ह भोजन देने का प्रावधान है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : वोडाफोन-आइडिया के शेयर में निवेशकों की अचानक बढ़ी दिलचस्पी

पीएम पोषण शक्ति योजना के राज्य समन्वयक श्री मनोज पुष्प ने बताया है कि ग्रीष्मकालीन छुट्टी में शासकीय विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन का वितरण नहीं किया जा रहा है। भारत सरकार के ऑटोमेटेड मॉनीटरिंग सिस्टम (एएमएस) पर मध्यान्ह भोजन वितरण संबंधी त्रुटिवश रिपोर्टिंग करने वाले प्रभारी शिक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र संबंधित जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा किये गये हैं।

 ये खबर भी पढ़ें : This upcoming SUV of Citroen seen on the roads before launch

श्री पुष्प ने बताया है कि एक मई 2024 से 15 जून 2024 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश होने से स्कूल बंद हैं। पीएम पोषण योजना से इस अवधि में खाद्यान्न आवंटन एवं वित्तीय राशि जारी नहीं की गई है।

ये खबर भी पढ़ें : नगर निगम ने डूंडा में 5 एकड़ भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर रोक लगायी

उन्होंने बताया कि भारत सरकार का एएमएस पोर्टल केवल एक मॉनीटरिंग एवं रिपोर्टिंग का माध्यम है। एएमएस पोर्टल की रिपोर्टिंग के आधार पर खाद्यान्न एवं भोजन पकाने की लागत राशि जारी नहीं की जाती है।

ये खबर भी पढ़ें : यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के लिए निशुल्क मॉक टेस्ट का आयोजन कल, 485 प्रतिभागी दो पालियों में देंगे माॅक टेस्ट

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका