टेक्नोलॉजी

विदेश से बैठकर भारतीय Mobile को नहीं बना पाएंगे निशाना

विदेश से बैठकर भारतीय Mobile को नहीं बना पाएंगे निशाना

भारतीय मोबाइल यूजर्स को विदेश से बैठकर निशाना बनाया जाता है। इससे फर्जी कॉल करके धोखाधड़ी करने वाले यूजर्स को पकड़ना मुश्किल हो जाता है। हालांकि अब सरकार ने एक नया प्लान तैयार किया है, जिसमें इंटरनेशनल मोबाइल नंबर से आने वाली फर्जी कॉल्स और मैसेज को ब्लॉक किया जाएगा। इस प्लान के तहत सरकार ने टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स को इंटरनेशनल फेक कॉल और मैसेज को ब्लॉक करने का निर्देश दिया है।

ये खबर भी पढ़ें Inspection of rain water harvesting system, investigation of harvesting of big institutions

ऐसे दिया जाता है अंजाम

दरअसल इंटरनेशनल नंबर को ऐसे डिजाइन किया जाता है, जो दिखने में भारतीय मोबाइल नंबर लगते हैं। हालांकि इन्हें विदेश से डॉयल किया जाता है, जो भारत में ऑनलाइन फ्रॉड जैसी घटनाओं में शामिल रहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : वॉट्सऐप पर प्रोफाइल फोटो के लिए आ रहा है बेहद खास फीचर

आम मोबाइल यूजर्स ऐसी कॉल्स को पहचान नहीं पाते हैं और फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं। लेकिन अब ऐसी कॉल और मैसेज सरकार के रडार पर हैं, जिन्हें आम मोबाइल यूजर्स तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर दिया जाएगा। साथ ही इस काम में आम यूजर्स की मदद भी ली जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : Foods to Avoid Summer: गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए इन फूड्स से बनाएं दूरी

मोबाइल यूजर्स यहां कर सकते हैं शिकायत

मिनिस्ट्री ऑफ कम्यूनिकेशन की मानें, तो आम यूजर्स को फर्जी डिजिटल फेडएक्स स्कैम, फर्जी कूरियर, फेक ट्राई अधिकारी, मोबाइल टावर लगाकर कमाई करने वाली कॉल्स और मैसेज को चक्षु पोर्टल पर शिकायत करना होगा। सरकार ने संचार साथी पोर्टल के साथ ही चक्षु पोर्टल लॉन्च किया है, जहां आम यूजर्स अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। हालांकि दिक्कत यह है कि मौजूदा वक्त में बेहद कम यूजर्स ही अपने साथ हुए स्कैम या अन्य धोखाधड़ी की शिकायत करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के लिए निशुल्क मॉक टेस्ट का आयोजन कल, 485 प्रतिभागी दो पालियों में देंगे माॅक टेस्ट

Back to top button
📰 E-Paper