
वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बाद भारतीय शेयर बाजार भी गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए। लगातार चौथे कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। निवेशकों की नजर इस हफ्ते आने वाले अमेरिका के महंगाई के आंकड़ों पर टिकी हुई है। इससे वे आने वाले समय में ब्याज दरों पर फेडरल रिजर्व के फैसले का अनुमान लगा सकेंगे। गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान सभी सेक्टर के शेयरों में बिकवाली दिखी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर सेंसेक्स 315 अंकों या 0.42% की गिरावट के साथ 74,857 पर कारोबार करता दिखा। दूसरी ओर, निफ्टी50 103 अंक या 0.45% की गिरावट के साथ 22,785 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
शुरुआती कारोबार में एचडीएफसी बैंक, एमएंडएम, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, रिलायंस, एक्सिस बैंक के शेयरों में सबसे अधिक बिकवाली दिखी।

