राज्य

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में गुरुवार को बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-पुंछ हाईवे पर अखनूर इलाके के चौकी चौरा में चुंगी मोड़ के पास ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया। इस दौरान बस खाई में गिर गई। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें Selection of Gram Panchayat-ward to free the district from malnutrition

कहां से आ रही थी बस

बस उत्तर प्रदेश के हाथरस से तीर्थयात्रियों को लेकर आ रही थी। अधिकारियों ने आगे बताया कि सभी घायलों को अखनूर अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, गंभीर रूप से घायलों को जम्मू शहर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान जारी है।

ये खबर भी पढ़ें : एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनियों को दी गई चेतावनी, RBI गवर्नर ने कही ये बात

चालक को झपकी आने से हादसा

जम्मू-कश्मीर के परिवहन आयुक्त राजिंदर सिंह तारा ने बताया कि बस शिव खोरी की ओर जा रही थी। यहां कट बहुत सामान्य है और कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए थी, लेकिन शायद ड्राइवर को झपकी आ गई होगी, वह कट को पार नहीं कर पाया। बस मोड़ लेने के बजाय सीधे चली गई और फिर नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में करीब 15 लोग हताहत हुए हैं और करीब 15 घायल हैं। घायलों को अखनूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और जिनकी हालत गंभीर है, उन्हें जम्मू रेफर किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : इंडिगो ने महिला यात्रियों को दिया तोहफा

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका