छत्तीसगढ़

सरकारी राशन दुकानों में अनियमितता, 16 को नोटिस

सरकारी राशन दुकानों में अनियमितता, 16 को नोटिस

बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर फूड इंस्पेक्टर द्वारा तखतपुर ब्लॉक के शासकीय राशन दुकानों की जांच की गई। इसमें ग्राम कुरेली, केकराड़, भरनी, देवरीकला, विजयपुर, उड़ेला, सिंघनपुरी, राजपुर, अमसेना, लिदरी, कोपरा, बेलगहना, सकेरी, सकर्रा, सालहेकापा एवं देवतरा के शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में अनियमितता पाए जाने पर इन 16 दुकान संचालकों को नोटिस जारी किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनियों को दी गई चेतावनी, RBI गवर्नर ने कही ये बात

इसके अलावा शासकीय उचित मूल्य दुकान विजयपुर एवं केकराड़ में खाद्यान्न अनियमितता पाए जाने पर दुकान निरस्तीकरण की कार्रवाई एवं शासकीय उचित मूल्य दुकान उड़ेला में दुकान निलंबन की कार्रवाई की गई।

ये खबर भी पढ़ें Selection of Gram Panchayat-ward to free the district from malnutrition

तखतपुर के अनुविभागीय अधिकारी (रा.) ने बताया कि उनके द्वारा 13 शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालकों को छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत खाद्यान्न व्यपवर्तन/अनियमितता की प्रतिपूर्ति करने हेतु निर्देशित किया गया है। तय समय में खाद्यान्न प्रतिपूर्ति नहीं किए जाने पर उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर राजस्व वसूली की कार्यवाही की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : इंडिगो ने महिला यात्रियों को दिया तोहफा

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका