RADA
छत्तीसगढ़

रायपुर मंडल के 31 सदस्य हुए सेवानिवृत्त

रायपुर मंडल के 31 सदस्य हुए सेवानिवृत्त

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत रेल परिवार के 31 सदस्य (23 सामान्य एवं 08 असामान्य) मई 2024 में अपनी गौरवशाली रेल सेवा पूर्ण करने के पश्चात् सेवानिवृत हुए|

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस समारोह में सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी सुशील कुमार लकड़ा), सहायक मंडल वित्त प्रबंधक (विजय कुमार शर्मा), सेवानिवृत्त कर्मी एवं उनके परिजन, कल्याण निरीक्षक तथा बंदोबस्त अनुभाग के कर्मचारी उपस्थित थे| मंडल के सेवानिवृत्त होने वाले 31 रेलकर्मियों में यांत्रिकी विभाग से 04, विद्युत विभाग से 04, इंजीनियरिंग विभाग से 07, परिचालन विभाग से 08, चिकित्सा विभाग 01, संकेत एवं दूरसंचार विभाग 01, कार्मिक विभाग से 01, सुरक्षा विभाग 01 एवं वाणिज्य विभाग से 04 कर्मचारी शामिल है|

रेलवे इंस्टिट्यूट (खारुन रेल विहार) में आयोजित समारोह में समस्त सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई दी गई| इस अवसर पर सहायक मंडल वित्त प्रबंधक द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति का समस्त भुगतान प्रमाण-पत्र दिया गया| (ई-पेमेंट के माध्यम से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की कुल राशि रुपये 12,44,69,260/- का भुगतान किया गया)| पेंशन भुगतान आदेश, सेवानिवृत्त कर्मचारी का पहचान पत्र एवं कर्मचारियों एवं आश्रितों का पास कार्ड, सेवा मेडल आदि को प्रदान किया गया|

सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी एवं सहायक मंडल वित्त प्रबंधक ने सभी को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवा के दौरान अपने दायित्यो का निर्वहन अच्छे से करने पर बधाई दी तथा स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हुए सेवानिवृत्त जीवन को अपने परिवार एवं रिश्तेदारों के साथ आनंदपूर्वक व्यतीत करने की बात कही, साथ ही सेवानिवृत्ति के दौरान मिली राशि को सही जगह निवेश करने की सलाह दी| अंत में उन्होंने सभी को सेवानिवृति के पश्चात् सुखद भविष्य एवं अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनायें दी|

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका