मनोरंजन

अनंत की पार्टी में पहुंचे रणवीर

अनंत की पार्टी में पहुंचे रणवीर

रणवीर सिंह अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग बैश में शिरकत करने इटली पहुंचे हैं। अभिनेता को अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण को प्रेग्नेंसी की हालत में छोड़कर पार्टी में जाने को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। अभिनेता के प्रशंसकों ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई है।
पॉप गायकों ने दी प्रस्तुति
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग की पार्टी इटली में एक आलीशान क्रूज शिप पर आयोजित गई थी। इस पार्टी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी, जिसमें कैटी पेरी और बैकस्ट्रीट बॉयज जैसे अंतरराष्ट्रीय पॉप सितारों ने प्रस्तुति दी।

रणवीर की हुई जमकर आलोचना
रणवीर सिंह की आलोचना करते हुए प्रशंसकों ने उन्हें सलाह भी दी है। रणवीर और दीपिका माता-पिता बनने वाले हैं। जल्द ही उनके घर में एक नन्हा मेहमान आने वाला है। जैसे ही रणवीर की अनंत अंबानी की पार्टी से तस्वीरें सामने आईं प्रशंसकों को ये बात नागवार गुजरी, उन्होंने रणवीर को गैरजिम्मेदार बताया। दरअसल, शुक्रवार की शाम दीपिका पादुकोण को बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में अपनी मां के साथ डिनर करते हुए स्पॉट किया गया था।

Back to top button
📰 E-Paper