राज्य

पीएम ने चंद्रबाबू नायडू-नीतीश कुमार की तारीफ की, भारत के लोकतंत्र की जीत

पीएम ने चंद्रबाबू नायडू-नीतीश कुमार की तारीफ की, भारत के लोकतंत्र की जीत

लोकसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए को झटका लगा है और चार सौ पार का नारा देने वाला एनडीए 300 पार के लिए तरस गया है। अभी तक के रुझानों से स्पष्ट है कि देश में गठबंधन की सरकार बनेगी। भाजपा को उत्तर प्रदेश और बंगाल जैसे राज्यों में काफी नुकसान झेलना पड़ा, साथ ही महाराष्ट्र में भी विपक्षी गठबंधन का प्रदर्शन शानदार रहा है। कांग्रेस ने इसे जनता की जीत बताया।

पीएम मोदी ने कहा ‘देश के कोने-कोने में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को कहूंगा कि आपकी मेहनत इतनी गर्मी में आपका बहाया पसीना ये मोदी को निरंतर काम करने की प्रेरणा देता है। मैं देशवासियों से दोबारा दोहराना चाहता हूं कि 10 घंटे काम करेंगे तो मोदी 18 घंटे काम करेगा। आप एक कदम चलेंगे, मोदी चार कदम चलेगा। तीसरे कार्यकाल में देश बडे़ फैसलों का एक नया अध्याय लिखेगा। ये मोदी की गारंटी है।’

प्रधानमंत्री ने कहा ‘देश की कोटि-कोटि माताओं बहनों ने मुझे नई प्रेरणा दी है। पिछले 10 साल में देश ने बहुत बड़े फैसले लिए। राष्ट्रप्रथम की भावना हमें असामान्य लक्ष्य हासिल करने का हौसला देती है।’

Back to top button
📰 E-Paper